फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइली चिप बताएगी चोरी हुई राइफलों की लोकेशन, सुनी जा सकेगी आतंकियों की बातचीत

Thu, 13 Oct 2016 01:29 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
घाटी में अब राइफल लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का फैसला किया है। इसके तहत असलहों में इजराइली ट्रैकिंग चिप फिट किया जाएगा जिससे लूट के बाद उसके लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दक्षिणी कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में हथियार लूट की घटनाएं बढ़ने के  बाद यह फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार हथियारों की नई खेप में यह चिप पहले से ही फिट रहेगा। इसकी खासियत यह होगी कि जीपीएस सिस्टम से हथियार जिस किसी के भी पास होगा उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।

यह सिस्टम इतना एडवांस है कि इससे हथियार रखने वाले सुरक्षाकर्मी और हथियार छीनने वाले की बातचीत भी सुनी जा सकती है। इस चिप को हटाना काफी मुश्किल होगा। इससे किसी भी सूरत में ट्रैकिंग को रोका नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लूटे जा चुके हैं दो दर्जन से अधिक हथियार

Terrorist - फोटो : File Photo
कश्मीर के आईजी एसजेएम गिलानी का कहना है कि हथियार लूट की घटनाओं से बचने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। सुरक्षा बढ़ाई गई है और जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है। लूटे गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद दक्षिणी कश्मीर में हथियार लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें पुलिस पिकेट के साथ ही नेताओं के घरों से भी आतंकियों ने दो दर्जन से अधिक हथियार लूट लिए हैं। पिछले कुछ दिनों में दक्षिणी कश्मीर से 100 से अधिक युवाओं के गायब होने की बात सामने आई है।

माना जा रहा है कि वो आतंकी संगठनों में शामिल हो गए है। हथियारों की कमी के चलते यही रंगरूट आतंकी हथियार छीनने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें