फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ईरानी कश्मीर विवि में तिरंगा फहराकर दिखाएं'

Wed, 13 Apr 2016 06:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को चुनौती दी कि वह कश्मीर में विश्वविद्यालय व कालेजों में तिरंगा झंडा फहराकर दिखाएं। उन्होंने एनआईटी में गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए भाजपा और पीडीपी की सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी ग्राउंड में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि स्मृति ईरानी ने संसद में बयान दिया कि देश के हर विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। कश्मीर भी भारत का अटूट अंग है तो एनआईटी में तिरंगा फहराने पर सैकड़ों देशभक्त छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया।

केंद्रीय मंत्री को चाहिए कि वह सबसे पहले कश्मीर के विश्वविद्यालय व कालेजों में तिरंगा फहराने के अपने आदेशों को अमल में लाकर दिखाएं। उन्होंने स्मृति हटाओ, देश बचाओ की मांग करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भी भाजपा-पीडीपी की सरकार है।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार की पुलिस छात्रों पर डंडे बरसा रही है। तिरंगा और भारत माता की जय बोलने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा की दोहरी नीति का देशभर में पर्दाफाश किया जाएगा।

उधर, एनआईटी छात्रों से मुलाकात करके उनकी मांगों को देश के हर कोने में पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के आरएन राजपूत, अनिता शर्मा, हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें