फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय बोलने में जबरदस्ती गलत: अंबिका सोनी

Tue, 12 Apr 2016 10:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • एक राजनीतिक दल एनआईटी में पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाना चाहती है।
  • एनआईटी का मामला जम्मू कश्मीर का है और यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है उससे निपटने की।
विज्ञापन
अंबिका सोनी - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी अंबिका सोनी ने सोमवार को श्रीनगर में कहा कि किसी को भी भारत माता की जय बोलने के लिए जबरदस्ती नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जनता वो सब कुछ कह सकती है जो उन्हें अच्छा लगता हो और उनसे जबरदस्ती कुछ भी नहीं बुलवाया जा सकता। ना ही उन्हें कुछ बोलने या न बोलने के लिए मजबूर किया जा सकता।
विज्ञापन


श्रीनगर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक राजनीतिक दल एनआईटी में पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाना चाहती है। क्यों बाहर से लोग कश्मीर की शांति को भंग करने के कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। वो क्या साबित करना चाहते हैं। 

यह उनकी ही सरकार है लेकिन फिर भी वह कश्मीरी के हालातों से फायदा उठाना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनआईटी का मामला जम्मू कश्मीर का है और यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है उससे निपटने की।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है कि आखिर एनआईटी में क्या हुआ और कैसे इसने एक गंदा मोड़ ले लिया। अंबिका सोनी के अनुसार किसने इस सब मामले को तूल दी और इसके पीछे कौन से तत्व हैं ? हम यह जानना चाहते हैं कि क्या इस सबके पीछे कोई राजनीतिक दल तो नहीं? 

इसलिए इस सबका जवाब और तथ्यों को सामने लाने में जुडिशियल जांच ही सही सच सामने लाएगी। कांग्रेस की मांग है कि इस घटना में जुडिशियल जांच हो। उन्होंने कश्मीरी छात्रों पर राज्य से बाहर हो रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया और कहा कि सभी छात्रों का हक है देश के किसी भी कोने में शिक्षा प्राप्त करने का। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें