फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की लड़ाई नई नहीं पहले भी हो चुके विवाद, बसंत रथ का डीजीपी के खिलाफ लिखा पत्र चर्चा में

Sat, 27 Jun 2020 06:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बसंत रथ, डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आईपीएस अफसर बसंत रथ का डीजीपी दिलबाग सिंह के खिलाफ लिखा गया पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के आईपीएस अफसरों की लड़ाई कोई नई नहीं है। पहले भी कई अफसरों का आपस में विवाद हो चुका है। मामला कोर्ट तक पहुंचा है।  

विज्ञापन


मौजूदा डीजीपी से पहले डीजीपी रहे डॉ. एसपी वैद की नियुक्ति भी विवादों में रही। वैद को डीजीपी बनाए जाने से आईपीएस अफसर एसके मिश्रा खासे खफा हो गए थे। उन्होंने वैद की नियुक्ति को चंडीगढ़ सीएटी में चुनौती तक दे डाली थी। उनका कहना था कि वह वैद से सीनियर हैं और वरिष्ठता के आधार पर उनको डीजीपी बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः जब भारतीय वायुसेना के चार जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाई थी हथियारों से भरी ट्रेन    
विज्ञापन


यहीं नहीं, हाल ही में कुछ आईपीएस अफसरों को जेकेयूटी से लद्दाख यूटी ट्रांसफर कर दिया गया। इसे लेकर अभी आईपीएस अफसरों में रोष था। डीजीपी दिलबाग सिंह की नियुक्ति के वक्त भी अंदर खाते कुछ आईपीएस अफसरों ने विरोध जताया था। उनका कहना था कि वह डीजीपी दिलबाग सिंह से वरिष्ठ हैं। इसके  बावजूद  दिलबाग सिंह को डीजीपी बनाया गया।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भी डीजीपी दिलबाग सिंह के खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश की गई कि उनके स्थान पर किसी नए डीजीपी को लाया जा रहा है। हालांकि बाद में ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी निकलीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना को बेहद घातक बनाती हैं ये राइफल, पलक झपकते ही दुश्मन हो जाता है ढेर

अब आईपीएस बसंत रथ ने दिलबाग सिंह के खिलाफ पत्र लिखकर मामले को गर्म कर दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से बसंत रथ की ओर से ट्वीट किए जा रहे थे, जिसमें बार-बार दिलबाग सिंह का नाम लिया जा रहा था। हालांकि बसंत रथ ने किसी अन्य नाम के ट्विटर अकाउंट दिलबाग सिंह को कोट करते हुए यह सब लिखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें