आईपीएस अधिकारी अतुल कुमार गोयल को नार्थ कश्मीर का इंचार्ज डीआईजी नियुक्त किया गया है। मध्य कश्मीर के डीआईजी विधि कुमार विरदी के पास नार्थ कश्मीर का अतिरिक्त पदभार था। अतुल कई साल केंद्र में डेपुटेशन पर रहे हैं। वह एनआईए में सेवाएं दे रहे थे। कुछ समय पहले ही वह डेपुटेशन से लौटे और पुलिस मुख्यालय में अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
बुधवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया, जिसमें गोयल को यह जिम्मेदारी गई है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की गतिविधियों में गोयल का खासा अनुभव है। उधमपुर के नरसू नाले पर आतंकी हमले में पकड़े गए आतंकी नावेद का केस भी गोयल ने हैंडल किया। वह तब एनआईए में थे। एनआईए मामले की जांच कर रही थी। आरएस पुरा में प्रोबेशनर डीएसपी, डीएसपी कोठीबाग, एसपी साउथ श्रीनगर, एसपी कठुआ और एसएसपी जम्मू के पद भी गोयल तैनात रह चुके हैं।