फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में पकड़े गए OGW का खुलासा: 'सीमा के उस पार से आने वाली किसी खेप के लिए आया था', LoC में रह चुका सक्रिय

Fri, 02 Aug 2024 10:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

ओजीडब्ल्यू ने एक ही बात स्वीकार की है कि वह पुंछ में नियंत्रण रेखा के उस पार से आने वाली किसी खेप के लिए आया था। इससे पहले वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मंगनाड़ क्षेत्र से तीन दिन पहले दबोचे गए बांदीपोरा कश्मीर निवासी हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ओजीडब्ल्यू (ओवरग्राउंड वर्कर) मोहम्मद खीलल लोन से वीरवार को भी पूछताछ जारी रही। इस दौरान आरोपी का फोटो और उससे बरामद पिस्टल, मैगजीन और गोलियों के फोटो भी जारी किए गए। हालांकि पूछताछ के दौरान उसकी तरफ से कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ओजीडब्ल्यू ने केवल एक ही बात स्वीकार की है कि वह पुंछ में नियंत्रण रेखा के उस पार से आने वाली किसी खेप के लिए आया था। लेकिन वह पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार मोहम्मद खलील लोन भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के मच्छेल सेक्टर में सक्रिय रह चुका है।
विज्ञापन

सांबा में साजिश नाकाम, आईबी पर घुसपैठिये को मार गिराया
भारत-पाकिस्तान अतंरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार रात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक घुसपैठिये को मार गिराया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने आईबी पर संदिग्ध हलचल देखी। उन्होंने पाया कि एक संदिग्ध तारबंदी के निकट पहुंच गया है। जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर उसे ढेर कर दिया। देर रात तक घुसपैठिये का शव जीरो लाइन के पास पड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें