फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी इंटरनेट सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के मौके पर इंटरनेट सेवा ठप होने से रियासत की रफ्तार पर ही रोक लग गई। सोशल साइट के यूजर्स तो परेशान रहे ही पेशेवर लोगों का काम भी ठप रहा। मोबाइल सेवाओं के अलावा ब्राड बैंड भी पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


साइबर कैफे भी ठप रहे। उल्लेखनीय है कि रियासत में 70 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं, जिन्हें आज आवश्यक सेवाओं से वंचित रहना पड़ा। ईद के मौके पर इंटरनेट के जरिए अपने करीबियों को भी लोग शुभकामना संदेश नहीं भेज सके।

ईद के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने 48 घंटों के लिए रियासत भर में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा रखी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ईद के मौके पर कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व डाटा सर्विसेज का दुरुपयोग कर रियासत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इससे कानून व्यवस्था चरमरा सकती है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सबसे ज्यादा निराशा वाट्स एप के यूजर्स

डाटा सर्विसेज बंद होने से सबसे ज्यादा निराशा वाट्स एप के यूजर्स को हुई। दिनभर वाट्स एप पर उंगलियां थिरकाने वाले आज मायूस बैठे रहे। एक यूजर का कहना था कि ऐसा प्रतीत होता है कि रोजाना की जिंदगी की कोई अहम गतिविधि रोक दी गई।

घंटों दोस्तों के साथ वाट्स एप पर व्यस्त रहने वाले यूजर्स आज ईद की मुबारकबाद भी नहीं दे सके। लोगों का कहना है कि अब ग्रीटिंग कार्ड का जमाना नहीं रहा। इसलिए किसी को कार्ड भी नहीं भेजे थे।

रियासत में इंटरनेट सेवा बंद करने की जानकारी मिलने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक दिन पहले ही लोगों को ईद की मुबारकबाद दे दी। ईद से एक दिन पहले उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘कल से श्रीनगर में इंटरनेट सेवा नहीं होगी।

मैं अभी ईद की मुबारकबाद देने का अवसर उठाना चाहता हूं।’ उसके बाद उमर ने जोनल पुलिस हेडक्वार्टर कश्मीर से मोबाइल कंपनियों को जारी निर्देश की कापी ट्विटर पर लगाकर कहा, ‘ईद मुबारक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें