फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ में दो समुदायों में तनाव के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक

Tue, 10 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा पर रोक - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कठुआ में  पशु हत्या मामले से बने सांप्रदायिक तनाव के बाद प्रशासन ने जिले भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे सभी टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर तीन बजे तक कुछ मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सर्विस जारी रही, लेकिन इसके बाद इनकी सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हो गईं।प्रशासन ने बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाओं को इंटरनेट प्रतिबंध से बाहर रखा है।

जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट पर मंगलवार दोपहर बारह बजे से प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार दोपहर बारह बजे तक स्थिति को देखते हुए इसे बहाल किया जाए या नहीं, इस पर फैसला लिया जाएगा। एसडीएम हीरानगर द्वारा लगाई गई धारा 144 को मंगलवार को जारी रखा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जांच में लगी है पुलिस

मामले की जांच में लगी है पुलिस - फोटो : DEMO PIC
इससे पहले सोमवार शाम को पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान शुक्रदीन निवासी सुजवां के रूप में हुई है। साजिश में शामिल एक अन्य युवक की तलाश में पुलिस लगी हुई है, जो आरोपी शुक्रदीन का दोस्त बताया जा रहा है।

घटना के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जाती है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि शुक्रदीन को पुलिस ने सुजवां स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी राजू फिलहाल फरार है। अब तक की जांच में साफ हुआ है कि इस पूरी घटना को सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

शुक्रदीन ने मस्कीन को फंसाने के लिए यह पूरी योजना बनाई और इसके लिए राजू का इस्तेमाल किया, जो शुक्रदीन का करीबी दोस्त था। पकड़े गए मुख्य आरोपी शुक्रदीन ने पुलिस जांच में इसे कुबूल किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें