निवेशकों के लिए भूमि की तलाश शुरू
इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में भूमि की तलाश की जा रही है। सम्मेलन का उद्देश्य निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में लाकर विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
निवेश के लिए 14 सेक्टर चिह्नित
जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए 14 क्षेत्रों की तलाश की गई है। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल, ढांचा, रियल इस्टेट, ऊर्जा, बिजली, फिल्म, आईटी, आईटीईएस, शिक्षा, कौशल विकास आदि पर काम किया जाएगा।
"निवेशक सम्मेलन के लिए अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं।"-नवीन कुमार चौधरी, प्रधान सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग