सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में धूप खिलने के साथ ही किसानों ने खेतों की ओर रुख किया। किसानों का कहना है कि कम नमी वाले खेतों में बारिश के बाद भी फसल निकल आएगी, लेकिन निचले खेतों में यहां बारिश का पानी भरा है। वहां फसल होने की संभावना कम है। वहीं अखनूर क्षेत्र में बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर किसानों ने सरकार से भरपाई की मांग की है।