फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा के पास बीएसएफ को मिली 25 करोड़ की हेरोइन, प्लास्टिक के गैलन में हो रही थी तस्करी

Thu, 20 Jun 2019 10:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई तारबंदी से महज सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार दोपहर बीएसएफ के जवानों ने पांच किलो हेरोइन जब्त की। इसकी कीमत 25 करोड़ आंकी जा रही है।
विज्ञापन


बीएसएफ 36 वाहिनी द्वितीय कमान अधिकारी संजय गुलेरिया की देखरेख में बीओपी ऑक्ट्राय व सुचेतगढ़ के क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान पिलर नंबर 807-808 के नजदीक पलखू नाले के पास एक प्लास्टिक का पांच लीटर वाला गैलन संदिग्ध परिस्थिति में रखा हुआ था। उसकी जब जांच-पड़ताल की तो उसमें से पांच किलो हेरोइन मिली। उस गैलन के अंदर प्लास्टिक के पाउचों में हेरोइन पैक थी। 

गौरतलब है कि हेरोइन जिस पलखू नाले के पास मिली है, उसका पानी पाकिस्तान की ओर जाता है। बीएसएफ द्वारा इस नाले के भीतर कई स्थानों पर लोहे के जंगले लगा कर सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसके बावजूद इतनी मात्रा में हेरोइन मिलना चौंकाने वाली वारदात है। 
विज्ञापन


आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से ही हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजी गई होगी। समाचार लिखे जाने तक हेरोइन आरएस पुरा पुलिस को सौंपी नहीं गई थी। एसडीपीओ आरएस पुरा सौरभ पराशर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उक्त स्थान पर पहुंच कर हेरोइन जानकारी ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें