फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बार्डर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 13 Sep 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बार्डर यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव लौंडी में जल्द ही आंदोलन छेड़ने की घोषणा की। यूनियन के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीमावर्ती लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया और बीएडीपी राशि के दुरुपयोग पर जमकर लताड़ लगाई। वहीं ग्रामीणों को अपने हक के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को यूनियन के प्रधान सुभाष शर्मा ने जनप्रतिनिधियों को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी ही मेहनत पाने के लिए दर बदर होना पड़ रहा है। सीमा पर बढ़ते तनाव से किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता लाजमी है।

इस इलाके के लोग सीमा प्रहरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल की ओर से किसानों की उपेक्षा की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा हर साल जारी होने वाली बीएडीपी राशि का भी बार्डर की जगह कंडी इलाकों में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन


उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को सीमा पर ही बसाए रखने के लिए सरकार ने बीएडीपी योजना को शुरू किया था, लेकिन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने राशि को सही इस्तेमाल नहीं किया, जिसके चलते बार्डर के सैकड़ों गांव उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं।

बैठक में गांव से बीएसएफ द्वारा प्रस्तावित सुरक्षा नाले को लेकर ग्रामीणों को भूमि मुआवजा न दिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को तरस रहे हैं और सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने यूनियन को पूर्ण समर्थन की घोषणा की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें