फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा का नया एक्शन प्लान: आतंकी मददगारों की उल्टी गिनती शुरू, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

Sun, 22 Nov 2026 01:23 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में आतंकियों को पनाह और रसद पहुंचाने वालों की पहचान तेज करने उनके नेटवर्क को तोड़ने और संवेदनशील व दूरदराज इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम तेज हो गया है। उपराज्यपाल की बैठक के अगले ही दिन शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


इसमें डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आतंकियों को पनाह, रसद और अन्य सहायता पहुंचाने वालों की पहचान तेज करें।जम्मू जोनल हेडक्वार्टर में हुई बैठक में डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद के समूल खात्मे के लिए उनके मददगारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पर शिकंजा कसा जाए। इसके साथ ही संवेदनशील और दूरदराज के इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाए। आतंकियों के मददगारों के साथ ही नार्को-आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षाबलों की तैनाती, खुफिया तंत्र की सक्रियता और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी और कठुआ समेत संवेदनशील जिलों में सुरक्षा की कमजोर कड़ियों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया गया। बैठक में एसडीजी कोऑर्डिनेशन, आईजी रेलवे, आईजी सिक्योरिटी और आईजी जम्मू जोन सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, 26 नवंबर को केंद्रीय गृह सचिव का जम्मू दौरा प्रस्तावित है।

वरिष्ठ अधिकारी खुद लगातार रखें निगरानीडीजीपी ने अधिकारियों को उपराज्यपाल की ओर से तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई न हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद लगातार निगरानी रखें। सीमावर्ती इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाए। चेकिंग बढ़ाई जाए

एक दिन पहले एलजी ने की थी सुरक्षा समीक्षा बैठक
इससे पहले शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू स्थित लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसमें सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा सुरक्षा हालात और आतंकवाद से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इसमें जम्मू जोन में चल रहे सुरक्षा अभियानों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई थी। आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें