सैन्य ठिकानों तथा जवानों की तैनाती जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक कर पाकिस्तान को भेजे जाने की साजिश के खुलासे ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। आईएसआई के कथित भेदिए पुलिस अफसर रडार पर हैं। रियासत के संवेदनशील इलाकों में तैनात कुछ पुलिस अफसरों के फोन सर्विलांस पर हैं।
उनकी गतिविधियों पर खुफिया निगाह भी रखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ और पुलिस अफसर घेरे में आ सकते हैं। श्रीनगर में पिछले दिनों तैनाती संबंधी सूचना लीक होने की खबर के बाद एक डीएसपी रैंक के अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग के पास इस बात के पुख्ता इनपुट हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार सैन्य प्रतिष्ठानों तथा सैन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। कुछ अन्य महकमों के लोगों सहित पुलि के कुछ अफसर भी आईएसआई के भेदिए बन कर महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक कर रहे हैं।
आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश
आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश
- फोटो : demo
आईएसआई द्वारा एलओसी तथा आईबी पर सुरक्षा प्रबंधों के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों तथा उनकी सुरक्षा के बारे में सुरागकशी की जा रही है। अधिक संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश की जा रही है। उड़ी हमले के बाद जांच में सूचनाएं लीक होने के संकेत भी मिले थे।
कहा गया था कि कंपनी के बदलने की सटीक सूचना के आधार पर ही हमला किया गया। पाकिस्तान लगातार घाटी में हिंसा तथा आतंकी हमलों को प्रायोजित कर रहा है। फर्जी आईपी के जरिये फोन कॉल से भी आईएसआई द्वारा अहम सूचनाएं जुटाने का मामला भी सामने आ चुका है।
खंगाला जा रहा है पाक कनेक्शन
पाकिस्तानी कनेक्शन
- फोटो : Demo Pic.
पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि निलंबित पुलिस अफसर से पूछताछ भी की जा रही है। उसका पाकिस्तान कनेक्शन खंगाला जा रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई रैकेट तो काम नहीं कर रहा है।
अधिकारी की मानें तो इस निलंबित अफसर पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने फर्जी आईपी एड्रेस के जरिये पुलिस अधिकारियों को फोन करके सेना और सुरक्षा से जु़ड़ी खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश की थी ।