फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर बड़े हमले के खुफिया इनपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी पर आतंकी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। निशाना सैन्य वाहन तथा सैन्य ठिकाने हो सकते हैं। एलओसी से लगे जम्मू तथा कश्मीर संभाग में पिछले चार दिनों में दो स्थानों पर आईईडी की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले के खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कश्मीर संभाग के आईजी एसजेएम गिलानी का कहना है कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।

किसी भी विपरीत स्थिति से निबटने में सक्षम हैं। सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और एहतियात बरता जा रहा है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि पठानकोट हमले के बाद जैश ए मोहम्मद पर कार्रवाई के लिए भारत के दबाव से आतंकी संगठन बौखला गए हैं और बड़ी वारदात की फिराक में है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आईईडी बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी फैलाकर दहशत का माहौल पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए उन्होंने धुंध की वजह से एलओसी को लक्ष्य किया है। जम्मू संभाग में राजोरी, पुंछ तथा मेंढर इलाके और कश्मीर में कुपवाड़ा को घुसपैठ के लिए चुना है।

दो दिन पहले पुंछ के सलोत्री गांव में प्रेशर कुकर बम और चार आईईडी (सभी पांच किलो के) बरामद हुई थीं। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को कश्मीर संभाग के एलओसी पर कुपवाड़ा में भी पांच आईईडी (सभी पांच किलो के) बरामद करने में सुरक्षाबलों ने सफलता हासिल की।

खुफिया एजेंसियों के अनुसार इलाके में सेना के गश्ती वाहनों को उड़ाने तथा सुरक्षा बलों के बैरकों पर हमले की साजिश के तहत ही आईईडी को प्लांट किया गया। हालांकि, पठानकोट हमले के बाद और गणतंत्र दिवस को देखते हुए आईबी से लेकर एलओसी तक सुरक्षा ग्रिड मजबूत कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें