- श्रीनगर पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/कश्मीर। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन फिर से शुरू हो, इसके लिए कश्मीर को देश के साथ जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
शहर के पोलो व्यू मार्केट के दौरे के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सरकार इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गया है। वह स्टाफ से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि पांच साल में श्रीनगर में कारोबार, पर्यटन सभी में बढ़ाेतरी हुई है। पहले साल में 2.5 मिलियन लोग आते थे, अब 4.5 मिलियन लोग आते हैं। यह सब संभव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से। उनका विशेष फोकस था कि जम्मृ-कश्मीर को पूरे देश के साथ जोड़ें।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमले से थोड़ा झटका लगा है। हमें उम्मीद है कि जल्द पर्यटक वापस लौटेंगे। इसके लिए हम चाहते थे कि कनेक्टिविटी जल्द बहाल हो जाए और कनेक्टिविटी बहाल कर ली गई है।
ऑपरेशन सिंदूर इतिहास का बड़ा निर्णय रहेगा। हमें गर्व है कि सेना ने दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। हमने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।