फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा से पहले होटल एवं लॉज में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले शहर के तमाम होटलों और लॉज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ पूर्ण जानकारी के बाद ही किसी व्यक्ति को रुकने दें। यह निर्देश एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के अधिकतर लॉज में सीसीटीवी कैमरे में नहीं है। यदि हैं भी तो वह काम नहीं करते हैं। कई बार सामने आ चुका है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग होटलों या लॉज में रुक चुके हैं। इसलिए मालिक यात्रा शुरू होने से पहले अपने होटल और लॉज को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाएं। क्योंकि बड़े स्तर पर यात्री और साधु आएंगे, जिनमें से कई लोग होटलों एवं लाज में ठहरेंगे। साथ ही इस समय पर्यटन सीजन भी है। शहर में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। दो दिन पहले ही पुलिस टीम ने कई होटलों एवं लाज की जांच की थी। इन कैमरों से न सिर्फ होटल एवं लाज में रुकने वालों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि बाहर के क्षेत्र की भी निगरानी होगी। सनद रहे कि शहर में करीब दो सौ होटल एवं लॉज हैं। कई लॉज में सीसीटीवी कैमरे नहीं है, जो सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें