बाड़ी ब्राह्मण। बाड़ी ब्राह्मणा की सब्जी मंडी कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। इसमें ट्रेडर को एक राहत की सांस मिली है। मंगलवार को हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग विभाग के निदेशक विशेष महाजन दोबारा ने सब्जी मंडी का दौरा किया। उन्हें मंडी में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। निदेशक ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी और सब्जी मंडी के ट्रेडर्स ने उनको मंडी की खस्ता हालत को लेकर कई बार बताया और उनसे मुलाकात भी की।
उन्होंने बताया कि उनका यह दौरा जमीनी स्तर पर किस तरह से मंडी चल रही है। ट्रेडर्स को क्या परेशानियां हैं। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट को इसके बारे में बताया जाएगा और जो भी संभव कदम होंगे उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे होने के कारण मंडी का महत्व बढ़ जाता है। इसके लिए उसे अच्छे तरीके से तैयार किया जाएगा। फिलहाल जिस जगह मंडी है वहां अस्थायी मंडी ही बनाई जा सकती है। पूरी तरीके से मंडी तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा बताया गया है कि शीप एंड एनिमल हसबेंडरी विभाग की जगह काफी पड़ी है, जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट से बात की जाएगी और अगर वह जगह मंडी के लिए मिल जाती है तो बाड़ी ब्राह्मणा में अच्छी मंडी तैयार की जाएगी। यहां स्टोरेज के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। अगर बाड़ी ब्राह्मणा में सब्जी मंडी को अच्छे तरीके से तैयार किया जाता है तो आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापार के लिए ज्यादा अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही हॉर्टिकल्चर विभाग की इंजीनियरिंग इकाई भी सब्जी मंडी का दौरा करेगी।
-----
बाड़ी ब्राह्मणा में सब्जी मंडी को लेकर हर विभाग से गुहार लगाई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट से भी कई बार आग्रह किया और निदेशक हॉर्टिकल्चर से भी मंडी को बनाने के लिए बात की गई है। फिलहाल अब बताया गया है कि इस पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा।
-मोहम्मद यूसुफ उर्फ काला, प्रधान, सब्जी मंडी, बाड़ी ब्राह्मणा
कृषि विभाग ने किसानों को सब्जियां लगाने के लिए किया जागरूक
घगवाल। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर राजपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि अधिकारियों ने किसानों को सब्जियों की उत्तम खेती के बारे में विस्तार से जागरूक किया। सब्जियां लगाने से किसानों को अच्छी आय हो सकती है। नकदी फसलों पर भी अधिक ध्यान दें। उन्होंने किसानों को उत्तम खेती के गुण बताए। फसल कैसे उगानी है, कब खाद व दवाई छिड़कनी है। सभी तरह से जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के विकास शर्मा, मनी राम, विवेक शर्मा, सुखविंद्र के अतिरिक्त बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण भी उपस्थित थे। संवाद