सांबा। कस्बे में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें बसपा के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य राजा राम मुख्य अतिथि रहे। बैठक में सबसे पहले पूर्व विधायक सोमनाथ को याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाद में वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उनका कहना था कि चुनाव में बसपा मजबूत होकर निकलेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सोमराज, प्रीतम दास, हरि चंद व सरपंच प्रदीप ललोत्रा भी उपस्थित थे। संवाद