फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकॉम ने बसंतर दरिया में हो रहे खनन लिया जायजा

विज्ञापन
सांबां बस्तर दरिया में खनन का जायजा लेते डिव कॉम व डीसी सांबा - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। मंडलायुक्त राघव लंगर ने बुधवार को सांबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंगदौर क्षेत्र के बसंतर दरिया से हो रहे खनन का जायजा लिया। इस की शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मंडलायुक्त को बताया कि बसंतर दरिया के किनारों पर खनन किया जा रहा है। दरिया को काफी गहरा किया जा रहा है। इस कारण उनके पंप सेट सूख रहे हैं। डिवकॉम ने मौके पर पहुंच कर बसंतर दरिया के किनारों का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता भी उनके साथ रहे। उन्होंने इस बारे में राजस्व विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी सूरम चंद शर्मा, एसएसपी, खनन विभाग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
----------
मंडलायुक्त ने किया देवक नदी का दौरा
विजयपुर। मंडलायुक्त राघव लंगर ने बुधवार को गुड़ा सलाथिया के देवक नदी का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त और खनन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने देवक नदी खनन की जानकारी ली। राघव लंगर ने बताया कि कुछ समय से सांबा से शिकायत आ रही थी कि क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय हैं। उसी को देखते हुए यहां का दौरा किया गया है। अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस ओर पूरा ध्यान दिया जाए, ताकि खनन माफिया पर लगाम कसी जाए। संवाद
विज्ञापन

हर घर नल और हर घर जल पर हो रहा काम
रामगढ़ क्षेत्र में मंडलायुक्त ने किया दौरा
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पखडी, रंगूर, बलड पोस्ट, रमलू (मालशाह ) में बुधवार को मंडलायुक्त राघव लंगर ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार ने योजना लागू की है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि हर घर नल और हर घर जल होगा। लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके और जो रमलू गांव में जल शक्ति विभाग की तरफ से ट्यूबवेल लगाया गया है इससे साढे़ सात सौ परिवारों को फायदा मिलेगा। देवक नदी से गांव के लोगों की जमीन कट रही है उस पर विभाग की पूरी नजर है ताकि आने वाले समय में कटाई को रोका जा सके।
इस मौके पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, एसएससी, एसडीपीओ विजय पुर लव करण, तहसीलदार फारूक हुसैन, बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह, जल शक्ति विभाग के एक्सईएन, एसडीएम विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें