फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने सोमवार को ब्लॉक सुचेतगढ़ की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया

विज्ञापन
सलाहकार वशीर अहमद खान सुचेतगढ क्षेत्र दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने सोमवार को ब्लॉक सुचेतगढ़ की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया।
विज्ञापन

खान ने पंचायत व्यासपुर प्रलाह और सई को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। कहा कि इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को आनेजाने के लिए हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके। उन्होंने पंचायत घराना का भी दौरा किया। वहां पहुंचे प्रवासी पक्षियों को देखने के साथ वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
गांव घराना के पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ उनकी समस्याओं को सुना। पंचायत सत्तोवाली में बनाए सीएफसी भवन का अधूरा कार्य होने पर सड़क व भवन निर्माण के अधिकारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। सलाहकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास तथा बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। व्यासपुुर प्रलाह क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण कराए जाने के साथ सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने के लिए कहा। इस दौरान सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी तथा बीडीसी चेयरमैन ब्लॉक चेयरमैन तरसेम सिंह ने कई समस्याओं के बारे में सलाहकार को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय उच्चाधिकारियों सहित एसडीएम रामलाल शर्मा, सुचेतगढ व आरएस पुरा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी भी मौजूूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें