फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पण पंगोत्रा ने ली सरपंच पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। घगवाल की नोनाथ पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने ब्लॉक विकास विभाग की अधिकारी मोनिका शर्मा की मौजूदगी में सोमवार को सरपंच पद की शपथ संस्कृत में ली। शपथ ग्रहण समारोह में गणमान्य लोगों सहित पंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने कहा कि संस्कृति में शपथ लेने उनका सपना है क्योंकि हमारी भाषा ही संस्कृत और संस्कृत से ही सभी भाषाएं निकली हैं और इससे और लोग भी प्रभावित होकर संस्कृत का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज संस्कृत भाषा को भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संस्कृत विवाह समारोह जो धार्मिक अनुष्ठानों में ही मंत्र बोले जाते हैं, जिसके चलते संस्कृत के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रामायण भी संस्कृत में ही लिखी गई है। बाद में विभिन्न भाषाओं में आई ताकि जिन्हें संस्कृत नहीं आती है। वह लोग भी रामायण को पढ़ सके। उन्होंने समूची पंचायत का समान विकास करने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें