फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने ट्यूबवेल पर मारा छापा

विज्ञापन
नपा चेयरमैन दीपक कुमार प्रेसवार्ता करते हुए।
विज्ञापन
विजयपुर। नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार ने कस्बे में चल रही पेयजल की किल्लत को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ट्यूबवेल पर मारा छापा। इस दौरान जल शक्ति विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं मिला। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि जलशक्ति विभाग क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति देने में असफल है। जब अधिकारियों से बात करते हैं तो तरह-तरह के बहाने बताए जाते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि वे जलापूर्ति की दिशा में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी हैं वह अपना काम ईमानदारी से नहीं करते हैं। इस कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि इन कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार समय-समय पर वेतन भी देती है। इसके बावजूद भी काम करने में आनाकानी करते हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उपायुक्त रोहित खजूरिया से मांग की है कि इसकी जांच कराई जाए और जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पार्षद निकी महाजन, भचनलाल, मदन डोगरा, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें