फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर रखी जाए निगरानी

विज्ञापन
अतिरिक्त जिलाधीश जम्मू रमेश चंद्र करवाई विकास कार्यों का जायजा लेते हुए।
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिलाधीश जम्मू रमेश चंद्र ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह विकास कार्यों पर पूरी तरह से निगरानी रखें। गुणवत्ता पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य तेजी के साथ तथा बेहतर तरीके से पूरे हों। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने कहा कि ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन आती पंचायतों में तेजी के साथ विकास कार्य जारी हैं और उन्हीं की जांच करने हेतु अतिरिक्त जिलाधीश जम्मू रमेश चंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने देखा है कि विकास कार्य काफी बेहतर तरीके हो रहे हैं। उनसे मांग की गई है कि जहां पर विकास कार्य रुके हैं। उसके लिए जल्द से जल्द फंड जारी किया जाएगा। बीडीसी चेयरमैन दलीप ने कहा कि सरपंचों पंचों की निगरानी में विकास कार्य हो रहे हैं।
इस मौके पर बीडीओ सानिया हक खान, सरपंच रविंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह सहित अन्य पंचायतों के पंच सरपंच भी मौजूद थे। अतिरिक्त जिलाधीश ने पंचायत मक्खनपुर गुजरा, कोटली मियां फतेह, कोले, निहालपुर सिंबल, टिंडे कला सहित अन्य पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें