फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसआई के पॉजिटिव आने के बाद अरनिया थाना सील

विज्ञापन
अरनिया थाने को कबारन्टीन करती अरनिया मेडिकल टीम।
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया थाने में तैनात एक पीएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे थाने को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही थाने के लोगों को क्वारंटीन दिया गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात थाने में तैनात एक पीएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुबह थाने में पहुंची अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 का पर्चा चिपका कर पूरे थाने को सील कर दिया। संक्रमित पीएसआई बीते वीरवार को ट्रेनिंग के लिए उधमपुर स्थित एकेडमी में भेजा गया, जिनका शुक्रवार को कोरोना टेस्ट कराया गया। जो रविवार देर रात को रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव पाया गया। अरनिया थाने में तैनात 33 संदिग्ध पुलिसकर्मियों को जांच के लिए गांधी नगर ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थाने में तैनात 33 पुलिस कर्मियों को जांच के लिए जम्मू स्थित गांधीनगर अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया, जबकि थाना प्रभारी व कुछ अन्य संदिग्धों का मंगलवार या बुधवार को कोरोना टेस्ट होगा।
------
नाई को भी किया गया होम क्वारंटीन
वीरवार को जाने से पहले थाने के सामने एक नाई की दुकान से शेव बनवाई और बाल भी कटवाए थे, जिससे संदिग्ध नाई की जांच करके पांच दिन तक होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। संक्रमित पीएसआई ने वीरवार को उधमपुर जाने से पहले इस बारबर की दुकान से अपने बाल कटवाए और शेव बनवाई थी।
विज्ञापन

------
फिलहाल संक्रमित के ज्यादा संपर्क में आने वाले 33 पुलिसकर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है, स्थिति के रुख को ध्यान में रखते हुए थाने में तैनात अन्य संदिग्ध पुलिस कर्मियों की जांच भी कराई जाएगी।
-हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अरनिया
----------
थाने को किया गया सैनिटाइज
अरनिया। अरनिया थाने में पीएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर पालिका भी हरकत में आ गई। इसके चलते अध्यक्ष रमेश सैनी ने फौरन पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराना शुरू करा दिया। रमेश सैनी ने कहा कि थाने में कार्यरत एक पुलिस का अधिकारी पॉजिटिव पाया गया है और सुबह ही पूरे थाने को सैनिटाइज कराया गया है। शाम को भी सैनिटाइज कराया जाएगा और आने वाले कुछ दिनों तक दोनों समय की सैनिटाइज की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि संक्रमणों को रोका जा सके। संवाद
--------------
बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 जुर्माना
ज्यौड़ियां। कोरोना वायरस के बढ़ने को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को खौड़ के एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की तरफ से लोगों को जागरूक किया गया। एसडीएम की तरफ से खौड़ बाजार तथा बाहरी क्षेत्र में अलग-अलग कई स्थानों पर नाका लगा कर क्षेत्र के लोगों को मास्क पहनने को लेकर सख्त निर्देश सुनाए। एसडीएम ने कहा कि देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू जरूर हुई है, लेकिन कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना वायरस दिन प्रति दिन फैल रहा है। इसके चलते सावधानियां को बरतना बहुत जरूरी है। सभी बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने सख्त निर्देश सुनाते हुए कहा कि अगर मंगलवार के बाद क्षेत्र में कोई बिना मास्क के मिला तो उसे पांच सौ रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर तहसीलदार सहित अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें