फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडोत्रा ने लिया बारिश से नुकसान का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार सडोत्रा ने उत्तरी विस क्षेत्र का दौरा किया। यहां पर बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण लोगों को परेशानी पेश आई है।
विज्ञापन

उन्होंने जलमग्न कॉलोनी शिव विहार लोअर मुट्ठी का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि घरों को नुकसान हुआ है। साथ ही कपड़े, बिस्तर, आटा, चावल, दाल जैसे खाने की चीजें खराब हुई हैं।
उन्होंने सरकार से भारी बारिश के पीड़ितों को मुफ्त राशन जारी करने और उनके सामान के नुकसान का आकलन करके, पर्याप्त राहत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने पिछले अनुभव से कोई सबक नहीं लिया है। नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। पानी लोगों के घरों में घुसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें