फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी हिम्मत में खाद्य पदार्थ का निरीक्षण, रेट लगाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर निगम, फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने छन्नी हिम्मत में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। अंतिम तिथि भी चेक किया। इस दौरान मूल्य सूची दुकानों के बाहर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीमों ने दुकानों में मूल्य सूची के बारे में पूछा। इस दौरान कोई भी दुकानदार मूल्य सूची नहीं दिखा पाया। इस पर जल्द मूल्य सूची लगाने के लिए निर्देश दिए। अब एक सप्ताह के अंदर सूची लगानी होगी। सूची न मिलने पर चालान काटा जाएगा। खाद्य पदार्थों को भी चेक किया गया।
नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानों से प्लास्टिक की प्लेट और ग्लास को भी जब्त किया। प्लास्टिक का सामान न बेचने की हिदायत दी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक सीमा परिहार ने कहा कि जांच की गई है। इस बार दुकानदारों को हिदायत दी गई है। मूल्य सूची और तमाम शर्तों को पूरा न करने पर चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें