जम्मू। तीस जून से शुरू श्री अमरनाथ यात्रा की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बेस कैंप भगवती नगर का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
शहर में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। समय पर कचरा उठाया जाएगा। प्रवेश नाकों पर स्वागत बैनर और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। आयुक्त राहुल यादव ने कहा कि यात्रा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।