तालाब का निरीक्षण करते शारदा भाऊ
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने पंचायत भारदा कलां के वार्ड-6 व 7 गांव (बंदराल कलां) में दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की समस्याएं रखीं।
शारदा भाऊ ने गांव बंदराल कलां में तालाब की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने तालाब के किनारों पर सैरगाह बनाए जाने की मांग रखी। शारदा भाऊ ने सबसे पहले कोरोना के चलते सतर्क रहने पर जोर दिया। स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर डॉक्टर की सलाह लेने को कहा। लोगों से अपील की कि अपना नंबर आने पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा करके समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सोभा राम, अखनूर मंडल अध्यक्ष शाम सिंह, महामंत्री रामलाल, बूथ प्रमुख अश्वनी पवार, कुलवंत सिंह, ओमी देवी, कमली देवी, चैन सिंह, कैप्टन सुभाष चंद्र भी उपस्थित रहे। संवाद