फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। उप जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन मिलने की समस्या का समाधान शीघ्र ही होगा। जिसपर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया के लिए निशानदेही की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप जिला अस्पताल में इरा विभाग के एक्सईएन की अगुवाई में टीम ने बीएमओ अशोक कुमार बिजली, जल शक्ति विभागों के अधिकारियों की उपस्थित में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की निशानदेही की गई। इसमें ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 25×50 एरिया में लगाया जाएगा। टीम ने अस्पताल में पार्क और पार्किंग स्थल में निशानदेही की। इरा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, बिजली और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से इस विषय पर विचार विमर्श किया। बिजली और जल शक्ति विभाग से एनओसी ली। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए टीम निशानदेही करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देगी। इसके बाद प्लांट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कोरोना महामारी पर सरकार ने अखनूर अस्पताल के लिए दस वेंटिलेटर भेजे थे। ऑक्सीजन प्लांट न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने छह माह बाद वापस जम्मू में शिफ्ट कर दिए थे। तभी से अखनूर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की आवाज बुलंद हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें