फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के चार माह बाद भी नहीं शौचालय पड़ा है बंद

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड-3 के पार्क में बंद पड़ा शौचालय।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड नंबर-3 के पार्क में 10.50 लाख रुपये की लागत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय का उद्घाटन 4 अक्टूबर 2021 को पूर्व चेयरमैन पूर्णचंद ने कर दिया। दुर्भाग्य की बात यह है कि इस शौचालय आज भी ताला लगा हुआ है। आमजन को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जो म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों की लापरवाही का नजरिया बयां कर रहा है। पार्क में बच्चे खेलने कूदने के लिए आते हैं। बुजुर्ग खाली समय पार्क में बैठकर बिताते हैं। उसके अलावा लोग सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं। उसके अलावा के सामाजिक कार्यक्रम भी इस पार्क में होते हैं। पार्क परिसर में बना शौचालय अभी तक आम लोगों के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है। हालांकि यह शौचालय सुविधाओं से लैस है। इसमें टाइल और मार्बल इत्यादि का भी इस्तेमाल किया गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिले।
------
पानी की फिटिंग अभी तक नहीं हुई
शौचालय को लेकर खास बात यह है कि कमेटी अध्यक्ष ने इसका उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन इसकी पानी की फिटिंग आदि की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। यहां वाश बेसिन लगाई है उसकी टोटियों की फिटिंग ही नहीं की गई है। यूरिनल में पानी की सप्ताह की व्यवस्था ही नहीं की गई है। कुछ इसी प्रकार की हालत अंदर शीट, कबोर्ड की भी हो सकती है, और उसमें भी पानी आपूर्ति की व्यवस्था अधूरी ही होगी। सवाल यह उठता है कि जब इतनी कमियां हैं तो इसका उद्घाटन करने की इतनी जल्दी क्या थी।
विज्ञापन

------
पानी के अभाव के कारण शौचालय बद से बदतर होता जा रहा है। ताला लगे होने के कारण इसमें सफाई नहीं हो रही है। जिससे गंदगी से यह शौचालय दिन-ब-दिन बदतर हो रहा है। इसके आसपास झाड़ियां भी उग रही हैं। टाइल भी बर्बाद हो रही है। इसकी आड़ में लोग शराब का सेवन भी करते हैं और खाली बोतलें भी इस शौचालय के इर्द-गिर्द पड़ी हैं। म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों और वार्ड नंबर-3 के पार्षद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सरकार की तरफ से इस शौचालय पर लगाया गया पैसा यूं ही बर्बाद हो रहा है।
-------
शौचालय पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, लेकिन इसमें पानी का कनेक्शन देना बाकी है। जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा और लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
-पवन बक्शी, पार्षद, वार्ड नंबर-3
-----
स्थानीय पार्षद ने शौचालय को अभी बंद करा रखा है। इस पार्क और शौचालय को राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से मुख्य द्वार दिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी सहूलियत मिल सके। हाईवे की तरफ से रुख करने वाले लोग भी इस शौचालय का पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर सकें। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा और काम शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद इस पार्क मैं चौकीदार भी बिठाया जाएगा।
विज्ञापन

-जोधराज, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें