फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
गांव चक अगरा में कृषि विभाग की ओर जागरूकता शिविर मेंप्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के कार्ड भें? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव चक अगरा में कृषि विभाग की ओर से शनिवार को जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से जागरूक किया गया। जिला कृषि अधिकारी देशराज बडू व सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार शर्मा के आदेश अनुसार कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग अधिकारी अरुण कुमार ने किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई योजनाओं के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की कृषि में सहयोग करने की योजनाएं शुरू की गई हैं। जागरूकता के अभाव के कारण किसान इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस कारण जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अरुण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए एक मानधन योजना शुरू की गई है, जिसके तहत हर किसान जिसकी आयु 18 वर्ष होगी, वह इसके तहत 40 रुपये प्रतिमाह जमा कराएगा और जब 40 वर्ष की आयु पूरी हो जाएगी तो 60 वर्ष की आयु तक 200 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। 40 वर्ष आयु पूरी होने के बाद हर किसान को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी, जिससे किसानों को बुढ़ापे में लाभ मिलेगा। इस दौरान लोगों में मानधन योजना के रजिस्ट्रेशन कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर काफी संख्या में पंच तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें