फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंक का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सलाथिया ने गांव गुडा सलाथिया की गड मंडी में बुधवार को वाटर टैंक का शिलान्यास किया। टैंक का पानी दो पंचायतों गांव गुडा सलाथिया और सुगवाल को मिलेगा। सुदर्शन सिंह और सरपंच जितेंद्र सिहं मखनू ने कहा कि इस योजना का मकसद लोगों के घरों में पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन

सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का एलान 2020-21 के बजट में किया था। इसका मकसद सभी घरों में पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना है। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए 2024 तक का समय तय किया गया है। सरपंच ने कहा कि इस योजना को हमने बैक टू विलेज में रखा था। लोगों की मांग को पूरा किया है। ताकि लोग साफ सुथरा पानी पी सकें। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें