फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद BSF जवान गुरनाम सिंह के पिता की पीएम से अपील: हमें पाक से जंग चाहिए

Sun, 23 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शहीद के पिता कुलबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शनिवार देर रात शहीद हो गए। भलेश्वर मगोवाली (आरएस पुरा) निवासी गुरनाम का जीएमसी में उपचार चल रहा था। वे आईसीयू में थे, पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


गुरनाम की शहादत के बाद उनके परिवार के लोग मातम में डूब गए हैं । एक ओर जहां गुरनाम की शहादत से पूरे गांव में शोक का माहौल है वहीं लोगों को बेटे की शहादत का गर्व भी है । शहीद गुरनाम के पिता ने कहा कि वो बिल्कुल दुखी नहीं है बल्कि उन्हें तो गर्व है कि उनके बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है । 

बेटे की शहादत के बाद गुरनाम के पिता ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान से जंग चाहिए । गुरनाम के पिता ने सरकार से एक सर्व सुविधा युक्त अस्पताल की स्थापना की भी मांग की । गुरनाम के पिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम चाहते हैं कि यहां एक अच्छे अस्पताल की स्थापना हो जिसमें इलाज की सभी बेहतर सुविधाएं मौजूद हों । 
विज्ञापन
Trending Videos

मां से कहा था, 'देश के लिए जान दे दूं तो रोना नहीं'

शहीद की मां जसवंत कौर - फोटो : ANI
गुरनाम की शहादत के बाद उनकी मां की आंखों में आंसू हैं । बेटे के जाने के गम में बदहवास मां का रो रोकर बुरा हाल है लेकिन इस बात का गर्व भी है कि उनके बेटे ने देश की रक्षा करते हुए शहादत पाई । गुरनाम की मां बेटे की मौत के बाद गहरे शोक में हैं । 

गुरनाम की मां जसवंत कौर ने कहा कि उनके बेटे ने उनसे कहा था कि अगर मैं कभी देश की रक्षा करते हुए अपनी जान भी कुर्बान कर दूं तो भी तुम रोना नहीं। गुरनाम की मां ने मोदी सरकार से बीएसएफ जवानों के लिए एक अलग अस्पताल की मांग की । 
विज्ञापन

बहन ने कहा 'भाई के नाम पर बने अस्पताल'

शहीद की बहन गुरजीत कौर - फोटो : ANI
गुरनाम की बहन को भी भाई की शहादत पर गर्व है । भाई की मौत से आहत बहन पूरे परिवार को संभालने में जुटी है । गुरनाम की बहन गुरजीत कौर का कहना है कि उन्हे अपने भाई की शहादत पर गर्व है । गुरनाम की बहन ने भी सरकार से एक अस्पताल की स्थापना की अपील की । 

सरकार से अपील करते हुए गुरनाम की बहन ने कहा कि वो चाहती हैं कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए एक अलग अस्पताल की व्यवस्था हो । गुरजीत कौर ने कहा कि वो चाहती हैं कि मोदी सरकार उनके भाई शहीद गुरनाम सिंह के नाम पर एक अस्पताल का निर्माण करे । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें