संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा व पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद तरलोक सिंह व बाजवा व पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा ने कहा कि सूचना क्रांति राजीव गांधी की देन है। वे पंचायती राज व्यवस्था के प्रणेता थे। इस मौके पर अजय कुमार, जितेन्द्र भगत, रतन लाल, जगदीश सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।