Jammu University Youth Festival
- फोटो : संवाद
दोनों सभागारों में प्रतिभागियों का दर्शकों ने बढ़ाया मनोबल
जम्मू विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के चलते देश भर के प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी खूब आनंद लिया। चार दिन लगातार दोनों सभागारों में दर्शकों की भीड़ रही। सुबह नौ बजे से शाम चार बाजे तक छात्र कार्यक्रम देखने पहुंचते रहे। कार्यक्रम देखने पहुंचे दर्शकों ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
आयोजन में बाहर से आए प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हुई। कुलपति ने खुद भी समय-समय पर प्रबंधों का जायजा लिया है। हर एक स्टाॅल के पास छात्रों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। बातचीत के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि भोजनालय के प्रबंधों का प्रभार गणित विभाग के अध्यक्ष को दिया गया है। उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालय संघ के कई लोग भी महोत्सव का जायजा लेने आए थे, जो शुक्रवार को रवाना हो गए।