फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक की ओर से हो रही घुसपैठ नाकाम, LoC पर 2 आतंकी ढेर

Tue, 10 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर सेना ने आतंकियों को किया ढेर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ कस्बे के नजदीकी क्षेत्र बगयाल दरा में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान फायरिंग में देर शाम तक दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार आतंकियों के शव उठाने की कोशिश में दोनों ओर से फायरिंग चल रही है।  मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बगयाल दरा में तैनात सेना की गोरखा रायफल के जवानों ने अग्रिम चौकी बहादुर और जाट रेजीमेंट की लंगूर चौकी के मध्य से आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा।

उन्होंने नो मैंस लैंड में पहुंचने पर उन्हें ललकारा, लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। इसके बाद उसके साथी पीओके की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने किया शव को उठाने का प्रयास

एलओसी पर सेना ने आतंकियों को किया ढेर - फोटो : फाइल फोटो
सुबह 10 बजे के बाद उन्होंने साथी का शव उठाने का प्रयास किया। इस पर भारतीय सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच भारतीय सेना ने भी आतंकी के शव को लेने का प्रयास किया तो पाक सेना द्वारा फायरिंग की जाने लगी। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे नियंत्रण रेखा के उस पार की मस्जिद से घोषणा की गई कि गोलीबारी में उनका एक बंदा मर गया है। उसकी लाश उठाने का मौका दिया जाए। मस्जिद के लाउडस्पीकर से की गई घोषणा को बगयाल दरा के ग्रामीणों द्वारा सुने जाने की पुष्टि हुई है।

देर शाम करीब पांच बजे एक बार फिर आतंकियों ने पाक सेना की गोलीबारी की आड़ में अपने साथी के शव को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सेना की गोलीबारी में एक और आतंकी ढेर हो गया। इसके बाद रात तक दोनों तरफ से शवों को उठाने के एक-दूसरे के प्रयास को रोकने को रुक -रुक कर गोलीबारी की जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें