फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर बड़ी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सेना के अभियान के दौरान सेना की वर्दी पहने एक आतंकी को ढेर कर दिया। सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि सेना की बारासिंघा बटालियन का एक गश्ती दल आज सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर मेंढर के सुनिगली अग्रिम क्षेत्र में गश्त कर रहा था।
विज्ञापन


तभी दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस समय सैनिक सीमा से 300 मीटर भीतर की तरफ थे। पीआरओ के अनुसार, सैनिकों गोलीबारी होते ही जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की जिससे संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में एक घुसपैठिया मारा गया।

पीआरओ ने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से सैनिकों ने एक घुसपैठिए का शव, एक एके 47 राइफल, चार मैगजीन, 28 राउंड गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड, एक जीपीएस डिवाइस समेत अन्य सामान बरामद किया हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए संदिग्ध आतंकवादी ने सेना की वर्दी और अच्छी क्वालिटी के ट्रैकिंग शू पहन रखे थे।
विज्ञापन

गश्ती रास्ते पर IED लगाने आए थे आतंकी

सेना सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स की कवरफायर का फायदा उठाते हुए सेना की वर्दी पहने तीन से चार आतंकियों का ग्रुप सीमा पार करना चाहता था लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने इस घुसपैठ को विफल कर दिया। सेना सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों में से एक को मार गिराया गया जबकि बाकी पाकिस्तान की तरफ भाग गए।

बताया जा रहा है किआतंकवादी पुंछ में एलओसी के इस ओर घुसपैठ करने या सैनिकों को निशाना बनाने के लिए गश्ती रास्ते पर आईईडी लगाने के लिए आए थे। बताते चलें कि 12 जून 2014 को पुंछ के गंभीर बटालियन क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा आईईडी से किए गए विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और तीन अन्य घायल हो गए थे।

18 मई 2014 को जम्मू संभाग के अखनूर क्षेत्र में एलओसी पर एक गश्ती दल को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आईइईडी विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दो अन्य घायल हो गए थे।

घुसपैठ के प्रयास के बाद सेना हाई अलर्ट पर

मेंढर तहसील के सूनी गली क्षेत्र में शुक्रवार को घुसपैठ के प्रयास के बाद राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों में भारतीय सेना ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी आने की आशंका जताते हुए सेना ने चौकसी पहले से अधिक बढ़ा दी है।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, गर्मी शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक द्वारा ट्रेंड आतंकवादी भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों की मूवमेंट भी पहले से कहीं अधिक देखी जा रही है।

उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी व आतंकवादियों के आका बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। गर्मी के सीजन में बर्फ पिघलने से आतंकवादियों के घुसपैठ की आशंका पहले भी बढ़ जाती है। इसे लेकर सेना ने भी पूरी तैयारी से एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सूनी गली से घुसना चाहते थे आतंकी

पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी,चक्कां दा बाग, लोरन, राजोरी के नौशेरा तहसील के केरी झांगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम के उल्लंघन होने की आशंका जताते हुए खुफिया एजेंसियों व सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है।

पिछले कुछ दिनों से उस पार बढ़ी आतंकवादियों की मूवमेंट को शुक्रवार को उस समय पुष्टि भी हो गई जब मेंढर के सूनी गली क्षेत्र से पाक ट्रेंड आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया। राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार, दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पहले भी सेना के उच्च अधिकारी एलओसी के उस पार 200 से 250 के करीब पाक ट्रेंड आतंकवादियों के होने की पुष्टि कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें