फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन कर रहे अपनी नीतियों में बदलाव: सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में स्थित सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने सोमवार को कई जानकारियां मीडिया के साथ सांझा कीं। घाटी में मंगलवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के अंतर्गत होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए लेफ्टिनेंट जनरल साहा ने कहा कि वह खुद बांडीपोरा और गांदरबल जिलों का जायजा लेकर लौटे हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि सेना चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन


साहा ने कहा कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से कई जानकारियां प्राप्त हो रही हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है। आसानी से निशाना बनाए जाने वाली चीजों की सुरक्षा के लिए सेना सतर्क है। इसकी जिम्मेदारी सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिलकर ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उनके द्वारा कोर ग्रुप मीटिंग भी की गई है। इसमें लगभग सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

लेफ्टिनेंट जनरल ने आतंकियों की रणनीति को लेकर कहा कि आतंकी संगठनों द्वारा अपनी नीतियों में बदलाव लाया गया है। जीओसी के अनुसार इस वर्ष घाटी में कुल 86 आतंकी मारे गए। इनमें से 45 आतंकियों को सेना द्वारा घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया। इससे सेना के जवानों की नियंत्रण रेखा पर सतर्कता का अंदेशा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवाओं को शाम‌‌िल कर रहे हैं गुट में

साहा के अनुसार यही कारण है कि आतंकी संगठन अब स्थानीय युवाओं की भर्ती में लगे हुए हैं। इनमें से अधिकतर संख्या पढ़े लिखे युवाओं की है। उन्होंने कहा कि आतंक के पन्नों में इन युवाओं का शामिल होना चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों द्वारा अब आईईडी उपकरण भी नियंत्रण रेखा से धकेले जा रही हैं।

सेना का ग्रिड काफी सक्षम है। इसी का नतीजा है कि हाल में सेना द्वारा चार आईईडी उपकरण नियंत्रण रेखा पर बरामद किए गए थे। रविवार को बरामद हथियारों के जखीरे को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि मतदान से ठीक दो दिन पूर्व इतनी मात्रा में हथियारों का मिलना बड़ी कामयाबी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के अंतर्गत मतदान होने हैं। इनमें से चार क्षेत्र लद्दाख संभाग, पांच कश्मीर संभाग, जबकि छह जम्मू संभाग में हैं। पहले चरण के मतदान में कुल 10,502,50 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें