फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भागे दहशतगर्द

Sat, 04 Sep 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

  • कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री की घटना, पूरी रात होती रही फायरिंग
  • आतंकियों के कपड़े, खाद्य सामग्री व दवाइयां बरामद, इन पर पाकिस्तान के निशान 
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर वीरवार को आधी रात के बाद घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भाग निकले। शुक्रवार की सुबह सेना ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भागते समय आतंकियों के छूटे कपड़े, खाद्य सामग्री व दवाइयां बरामद की गईं। इन पर पाकिस्तान निर्मित होने की पहचान दर्ज थी। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया है। सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री इलाके में वीरवार को आधी रात बाद लगभग पौने एक बजे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। ध्यान से देखने पर पता चला कि चार-पांच आतंकियों का एक समूह घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी आतंकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। मोटार्र भी दागे गए। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। शुक्रवार की सुबह सेना ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी कहीं छिपे तो नहीं हैं। 

धमाके की आवाज पुंछ तक सुनी गई
देर रात अचानक शुरू हुई भीषण फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उन्हें लगा कि पाकिस्तान ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है। धमाके की आवाज पुंछ शहर तक सुनी गई। नियंत्रण रेखा पर लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई। 
विज्ञापन


इस सप्ताह घुसपैठ की दूसरी कोशिश
आतंकियों की ओर से इस सप्ताह घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है। इससे पहले सोमवार को सेना के जवानों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे। इनमें एक के पास से पाकिस्तान का पहचान पत्र मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें