फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, दो आतंकी ढेर, तीन घायलों समेत छह को खदेड़ा

Mon, 04 Jan 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार 30 दिसंबर को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इसमें तरकुंडी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया गया। जबकि तीन अन्य को घायल कर छह आतंकियों को वापस खदेड़ दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर में निश्चल की निर्मम हत्याः बेटे ने कहा- दुकान में उसके घुसते ही टक की आवाज आई, फिर... 

आधिकारिक सूत्रों ने इसे 2020 में नियंत्रण रेखा के साथ घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश करार दिया। सूत्रों ने कहा कि जिन चार से छह आतंकियों को पीछे खदेड़ा गया, उनमें से तीन घायल भी हुए थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार राजोेरी सेक्टर में एलओसी के साथ तरकुंडी गली इलाके में छह से आठ आतंकियों के एक समूह ने 30 दिसंबर को घुसपैठ की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः समर्पण करने वाले आतंकियों का कबूलनामाः आईएसआई और आतंकी संगठन 'ऐसे कर रहे हैं भर्तियां'

एलओसी की चौकियों पर तैनात सेना के जवानों ने इस हरकत पर तत्काल कार्रवाई की। इस घटना में पांच घुसपैठिए घायल हो गए और बाद में उनमें से दो की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एलओसी पर तरकुंडी और बालाकोट क्षेत्र में कई सप्ताह से पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि आतंकियों के मारे जाने की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें