फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को 24 घंटे बिजली देगी सरकार: निर्मल

Sat, 17 Oct 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ फीसदी राजस्व देने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार का फर्ज है। जम्मू में इसके लिए व्यवस्था की हिदायतें जारी कर दी गई हैं। कठुआ में भी औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बाहैसियत बिजली मंत्री यह बातें आईआईडी सेंटर में पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर बिजली विभाग की 7000 करोड़ की देनदारी हो चुकी है। वर्तमान में 61 फीसदी बिजली का राजस्व नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जहां से 100 फीसदी राजस्व आ रहा है उन्हें प्राथमिकता से बिजली देना सरकार सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य को बिजली संकट से उभारने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जल्द ही 450 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना को शुरू किया जा रहा है।

यह परियोजना राज्य की अपनी परियोजना है जिससे बिजली संकट को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार केंद्र की मदद से विकास का इतिहास रचने जा रही है।

आठ लेन का दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस हाईवे मंजूर किया गया है। इसी तरह से दियालाचक छलां मार्ग को भी नेशनल हाईवे का दर्जा मिल गया है।

कठुआ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एपीजे कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति को समर्पित कार्यक्रम में गीत और विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कठुआ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंदर वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह और उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा का स्वागत किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें