फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने दी पाक को कड़ी चेतावनी, गोलाबारी हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

Sat, 30 Sep 2017 12:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
army - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पाकिस्तान के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा सेक्टर में बुलाई गई सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक में भारत ने अकारण पाक की ओर से गोलाबारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही चेताया कि यदि पाक से अकारण गोलाबारी की गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में जम्मू सेक्टर के बीएसएफ के डीआईजी पीएस धीमान के नेतृत्व में 17 तथा पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमजद हुसैन के नेतृत्व में 14 अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान बीएसएफ ने फारवर्ड पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात दो जवानों बृजेंद्र बहादुर तथा केके अप्पा राव के पाक के स्नाइपर शाट से शहीद होने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पाक रेंजरों ने पिछले दिनों अकारण गोलाबारी कर कई गांवों तथा निरीह नागरिकों को निशाना बनाया।

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। कड़ी आपत्ति जताई कि इस प्रकार की हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसएफ पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगी। बार्डर मैनेजमेंट संबंधी मुद्दों पर चर्चा के दौरान बीएसएफ ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिलकुल करीब तक रात के समय हथियारों से लैस घुसपैठियों को आने की इजाजत दे दी जाती है, ताकि वे भारत में घुसपैठ कर सकें।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पाक रेंजर्स ने भरोसा दिलाया कि बार्डर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बीएसएफ से भी संयम बरतने का आग्रह किया, ताकि पाकिस्तान में जानमाल का कम नुकसान हो। इस बात पर भी सहमति बनी कि जब कभी भी जरूरत हो तो बातचीत कर मामले सुलझा लिए जाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें