जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम 4:20 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों को जैसे ही इसका अहसास हुआ दहशत के चलते वह घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है। लोगों ने यह झटके दो बार महसूस किए। जम्मू, डोडा, श्रीनगर, उधमपुर समेत पूरे राज्य इसका असर दिखा। हालांकि किसी भी क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
राज्य में अब तक 8-10-2005 को 7.6 रिक्टर स्केयल की तीव्रता वाला सबसे बड़ा भूकंप आया है। वर्ष 2005 के बाद रियासत में लगातार भूकंप के झटके आते रहे हैं।