फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सेना ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, ब्रिगेडियर ने बताया ऐतिहासिक पल

Thu, 10 Sep 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर/अनंतनाग
विज्ञापन
रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करते उपायुक्त केके सिद्धा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना ने रेडियो राबता 90.8 ‘दिल से दिल तक’ शुरू कर दिया है। सेना के अनुसार इसके जरिये वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश करेंगे। वहीं सेना के इस प्रयास की स्थानीय युवाओं ने सराहना की। 

विज्ञापन


अनंतनाग टाउन से करीब 20 किलोमीटर दूर सेना के हाई ग्राउंड कैम्प में बुधवार को उपायुक्त केके सिद्धा ने पहले कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। 

 सेना के कमांडर 1 सेक्टर आरआर ब्रिगेडियर विजय महादेवन ने कहा कि यह अनंतनाग में एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन लोगों का है और लोगों के लिए है। यह स्टेशन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम पेश करेगा। 
विज्ञापन


इस पर हिन्दी, पंजाबी, सूफी गाने चलाए जाएंगे। इसके अलावा विकास, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सामुदायिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें