फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला, दो जवान घायल

Thu, 10 Sep 2020 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक स्थित सीआरपीएफ के बंकर पर बुधवार की शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


आतंकियों ने सीआरपीएफ 40 बटालियन के बंकर को निशाना बनाया। इस दौरान विस्फोट में जवान चंदर पाल व सुनील कुमार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ग्रेनेड फटते ही मौके पर मौजूद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें