फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : नौशेरा में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए, बारामुला में एक महिला की मौत, आठ लोग घायल

Fri, 09 May 2025 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में गुरुवार को सीमा पार से गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। कुल आठ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
demo - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए हैं। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गई। कुल मिलाकर आठ लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में गुरुवार को सीमा पार से गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रजरवानी से बारामुला जा रहे एक वाहन पर मोहुरा के पास गोलाबारी हुई।

इस घटना में रजरवानी निवासी नरगिस बेगम की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला हफीजा घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया। जीएमसी बारामुला के एक अधिकारी ने भी एक महिला की मौत और एक अन्य के घायल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके अलावा कुपवाड़ा जिले में भी गोलाबारी जारी है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार उत्तरी कश्मीर के उड़ी, कुपवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें