फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाने पर पाकिस्तान को दी चेतावनी

Fri, 11 Oct 2019 10:35 PM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • डीजीएमओ स्तर की बैठक में जताया एतराज, 
  • जुलाई से सितंबर अंत तक 895 बार सीजफायर उल्लंघन
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर उल्लंघन करने और भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने के लिए चेतावनी दी है। सैन्य सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई से सितंबर के अंत तक पाकिस्तानी सेना ने 895 बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए आम नागरिकों पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भारत ने अगस्त में अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से बिना उकसावे लगातार फायरिंग पर ऐतराज जताया है। एक अक्तूबर को डीजीएमओ सतर की वार्ता में यह मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाया गया। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, पिछले महीने सेना ने पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी हथियारों से की गई गोलाबारी में फंसे स्कूली छात्रों को बचाया था। 

सैन्य सूत्रों का कहना है कि सितंबर में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और भारी हथियारों का उपयोग बढ़ाया और करीब 61 कैलिबर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में सबसे ज्यादा 42 बार पीर पंजाल के उत्तरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई से सितंबर में पाक ने तोड़ा सीजफायर

महीना

2017 में

2018 में

2019 में

जुलाई 68 13 296
अगस्त 108 44 307
सितंबर 101 102 292
 

आतंकी घटनाओं में कमी

सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान आतंकियों की तरफ से महज 24 घटनाओं को अंजाम दिया गया, जबकि पिछले साल 114 और 2017 में 31 घटनाएं इस दौरान हुई थीं। सूत्रों ने सितंबर में कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी के 85 मामले, नागरिक प्रदर्शन के 5 मामले और बंद के 3 मामले दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें