कश्मीर के उड़ी में सात मार्च को भारतीय सेना द्वारा 'उम्मीद की सहर उड़ी फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मुख्य भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी पहुंचेंगी। कार्यक्रम को लेकर घाटी के लोगों में काफी उत्साह है।