फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पहले हो सकता है अमरनाथ यात्रा की तारीख का एलान, कठुआ में होंगे कुछ ऐसे इंतजाम

Wed, 03 Mar 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा, फाइल
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा 2021 की अवधि और शुरू होने की तारीख की घोषणा महाशिवरात्रि पर्व से पहले की जा सकती है। जनवरी माह से श्राइन बोर्ड की बैठकों का दौर चल रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व से पहले यात्रा का शेड्यूल जारी हो सकता है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते श्री माता वैष्णो देवी भक्तों की ही तरह श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले भक्तों के लिए भी कोरोना जांच की अनिवार्यता जारी रह सकती है। यात्रा रूट पर लगने वाले लंगरों और आपात स्थिति में यात्रा रुकने पर श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लखनपुर से दाखिल होने वाले भक्तों के लिए कोविड जांच के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रवेश जिला कठुआ में 15 सौ श्रद्धालुओं को यात्रा रुकने के समय ठहराने की व्यवस्था है, जिसे अब पांच हजार करने के निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ

ऐसे में चिन्हित छह कॉलेजों के अतिरिक्त प्रशासन डिग्री कॉलेजों का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है। कठुआ जिले में पूर्व में नौ लंगरों को हाईवे पर अनुमति दी जाती रही है। इस बार लंगरों की संख्या कठुआ जिले में नौ तक रहने का अनुमान है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते यात्रा शुरू ही नहीं हो पाई थी। इससे पूर्व वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पूर्व सुरक्षा कारणों चलते यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें